बस्तर

बादल एकेडमी का अवलोकन
20-Jun-2022 9:48 PM
बादल एकेडमी का अवलोकन

जगदलपुर, 20 जून। बस्तर संभाग में संचालित विकास कार्यों की  समीक्षा के लिए जगदलपुर पहुंचे गृह, जेल व वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने आज आसना स्थित बादल एकेडमी का अवलोकन किया।

कलेक्टर रजत बंसल ने बस्तर की विभिन्न जनजातीय समुदायों की संस्कृति, सभ्यता, लोक परम्पराएं, नृत्य, कला, भाषा बोली के संरक्षण के लिए स्थापित इस परिसर का अवलोकन कराते हुए यहां संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकअरुण देव, बस्तर संभागायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार, सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार, बीजापुर कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा, नारायणपुर कलेक्टर  ऋतुराज रघुवंशी, दंतेवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश छिकारा, नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  देवेन्द्र ध्रुव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news