राजनांदगांव

निरोग रहने हजारों ने किए योग
21-Jun-2022 1:45 PM
निरोग रहने हजारों ने किए योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना करने रही होड़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जून।
निरोग रहने के लिए योग को माध्यम बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  हजारों ने अलग-अलग शारीरिक अभ्यास किए। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक और राजनीतिक दलों ने योग कर स्वस्थ रहने के गुर सीखे।

प्रशासन ने सभी वर्गों के लिए योग करने स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में व्यवस्था की थी। आज सुबह आला अधिकारियों ने योग कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। बीमारियों से बचने और शारीरिक कसरत के लिए योग को एक बड़ा जरिया मानते प्रशासनिक अमले के अलावा अन्य वर्ग के लोगों ने भी निर्धारित तक योग साधना की।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के अलावा सीईओ जिला पंचायत, एएसपी जयप्रकाश बढ़ई, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख समेत अन्य वर्ग के लोगों ने काफी समय तक योगाभ्यास किया। इससे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रशिक्षित योगाचार्यों ने रोजाना योग से होने वाले फायदे के संबंध में उपस्थितजनों को जानकारी दी। अलग-अलग मुद्रा में योग के आसन और उसके तरीके बताए गए।

इस बीच योग की कई क्रियाओं को प्रदर्शित करते हुए उपस्थित लोगों को योग में सिद्धहस्त प्राप्त करने के लिए योगाचार्यों ने प्रोत्साहित किया। राजनीतिक लोगों ने भी अपने कार्यालयों में योग साधना कर शारीरिक लाभ के प्रति अपनी रूचि दिखाई। स्थानीय भाजपा कार्यालय में भी  नेताओं ने योग किया। जिसमें प्रमुख रूप से खूबचंद पारख, मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news