राजनांदगांव

सीजी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में नांदगांव जिले में वंशिका अव्वल
09-May-2024 2:07 PM
सीजी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में नांदगांव जिले में वंशिका अव्वल

 छुरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने जिले का नाम किया रौशन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मई।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में राजनंादगांव जिले की छुरिया की एक होनहार छात्रा ने जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रदेश की मेरिट सूची में छात्रा ने 6वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर छात्रा और परिजनों को लोगों से बधाईयां मिल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम की 10वीं की छात्रा वंशिका साहू ने प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त किया है। उक्त परीक्षा में वंशिका को 97.83 फीसदी अंक मिले हैं। वह राजनांदगांव जिले में प्रथम स्थान करने वाली एकमात्र छात्रा है। आज बोर्ड द्वारा जारी नतीजों में वंशिका ने प्रदेश में 6वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। छुरिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा वंशिका साहू सुपुत्री तोरणलाल साहू ने 10वीं कक्षा में पूरे प्रदेश में 6वां स्थान और राजनांदगांव जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों और परिजनों के अलावा अन्य लोगों से वंशिका को बधाईयां मिल रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news