राजनांदगांव

मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है योग
21-Jun-2022 4:41 PM
मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है योग

योग दिवस पर करमतरा में दिखा उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 जून।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा में गजब का उत्साह दिखा। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों ने भी लगन के साथ अपनी सहभागिता निभाई।
प्राचार्य राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को जोडऩे वाली कड़ी के रूप में काम करता है। योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।

संस्था के व्याख्याता सुरेश कुमार ने बच्चों को योग के अभ्यास के पूर्व अपने शरीर को कैसे तैयार करना है, से संबंधित आसान तरीके बताए। आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में शाला विकास व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू ने भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज की। पूरे समय उन्होंने योगाभ्यास की निरंतरता बनाए रखी।

संपूर्ण आयोजन में व्याख्याता संगीता तिवारी, अर्चना साहू, ममता साहू, नीलम सिंह, दिव्या वर्मा, रामप्रसाद देवांगन, किसन सिंग सोरी, राकेश साहू, सुरेश कुमार, मनीष शर्मा, योगेंद्र सिंह ठाकुर, तीर्थकुमार सूर्यवाणी, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news