बस्तर

21 बरस से हत्या-लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार
27-Jun-2022 4:47 PM
21 बरस से हत्या-लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 27 जून।
बस्तर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत् विगत 21 वर्षों से हत्या एवं लूट के मामले में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित की गई।
थाना कोतवाली जगदलपुर में हत्या एवं लूट के मामले में विगत 21 वर्षों से लगातार फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया।

स्थायी वारंटी विद्यासागर (34) गोरबहार जिला बस्तर जो घटना कारित कर लगातार फरार था। मुखबिर सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम करपावंड रवाना किया गया। जहां पर टीम द्वारा आरोपी को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news