सरगुजा

नए और ऊर्जावान लोगों को जवाबदारी मिलेगी-चौधरी
24-Jul-2022 7:32 PM
नए और ऊर्जावान लोगों को जवाबदारी मिलेगी-चौधरी

कांग्रेस संगठन चुनाव को ले ब्लॉक अध्यक्ष, बीआरओ, जिला प्रतिनिधियों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,  24 जुलाई।
कांग्रेस संगठन में जमीनी, निष्ठावान और मजबूत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। आम सहमति बनाने का प्रयास है। सभी बीआरओ तीन दिन में अपने ब्लॉक का चुनाव सम्पन्न कराएंगे। सरगुजा में एक लाख 12 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला डीआरओ राजीव चौधरी ने संगठन चुनाव के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक अध्यक्ष, बीआरओ, जिला प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी वर्ष में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होना है। यही कार्यकारिणी  चुनाव सम्पन्न कराएगी। संगठन में योग्य, मजबूत और निष्ठावान कार्यकर्ता का चयन कर उसे महत्वपूर्ण जवाबदारी देना हम सब की जिम्मेदारी है। कांग्रेस संगठन में उदयपुर संकल्प शिविर में हुए निर्णय का पालन किया जाएगा। बीआरओ आगामी तीन दिनों में अपने प्रभार वाले ब्लॉक में जाकर अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। बीआरओ के साथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक समन्वयक को नियुक्त किया गया है।ये समन्वयक ब्लॉक में समन्वय बनाने का प्रयास करेंगे। पांच साल से किसी पद पर बैठे लोगों को बदला जाएगा। नए और ऊर्जावान लोगों को जवाबदारी मिलेगी।

राज्य श्रम मण्डल अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि समन्वय के साथ संगठन बनाना हम सब की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक को बालकृष्ण पाठक अध्यक्ष औषधीय पादप बोर्ड, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने संगठन पर बल दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि आज की बैठक में सरगुजा के 10 संगठन ब्लॉक में 8 ब्लॉक के बीआरओ और ब्लॉक अध्यक्ष  शामिल हुए। सरगुजा जिले में एक लाख बारह हजार से ज्यादा सदस्य बनाये गए हैं। दो ब्लॉक अध्यक्ष जिले से बाहर होने से उपस्थित नहीं हो सके। 78 हजार 300 डिजिटल और करीब 35 हजार सदस्य बुक के माध्यम से बनाये गए हैं। आज की बैठक में सिर्फ बीआरओ, ब्लॉक अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों को बुलाया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news