बस्तर

माँ भारती के प्रति सभी समर्पित, लहराएगा हर घर में तिरंगा -संजय पाण्डेय
13-Aug-2022 2:37 PM
माँ भारती के प्रति सभी समर्पित, लहराएगा हर घर में तिरंगा -संजय पाण्डेय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 12 अगस्त।
डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड जगदलपुर में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। वार्ड के युवकों ने हर घर तिरंगा फहराने घर घर दस्तक देकर लोगों को तिरंगा फहराने के प्रति जागरूक भी किया और इससे संबंधित नियम से भी वार्ड के लोगों को अवगत कराया गया। वार्ड के लोगों ने सहर्ष 25 रुपया देकर झंडा भी प्राप्त किया।

वार्ड के पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने इस अवसर पर वार्ड के लोगों से कहा है कि देश स्वतंत्रता के 75वें वर्षगाँठ में आज़ादी का अमृत महोत्सव बना रहा है ।भारत सरकार ने एक्ट में अमेंडमेंट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज लगाने की प्रक्रिया को बहुत सरल और सुविधाजनक बनाया है और आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर को तिरंगा से  जोडऩे,हर घर में तिरंगा फहराने हेतु आह्वान भी किया है। उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील की है,कि इस अमृत महोत्सव में देश भक्ति के भाव से माँ भारती के प्रति पूर्ण समर्पित होकर एक तिरंगा अपने घर में अवश्य लगाएं।

इस अवसर पर भाजपा नगरमंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोग जागरूक है और इस देश के प्रति समर्पित कार्यक्रम में बहुत हर्ष के साथ शामिल हो रहे हैं। भारत सरकार के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी भी नगर के प्रत्येक घरों में झंडा लग सके , इस हेतु लगातार कार्यक्रम चला रही है। तिरंगा यात्रा में संजय पांडे ,सुरेश गुप्ता, रोशन झा,तेजपाल शर्मा,सुप्रियो मुखर्जी,राज पाण्डेय एवं वार्ड के अजय बेसरा, मोन्टू साहू, बुधराम,काजल साहू, बब्लू खन्ना, सन्नी, विजय बेसरा,नरेश तिवारी, आदित्य महाजन,शिवम् बेयरा, सोहेल आदि वार्ड निवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news