बलरामपुर

जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा
17-Aug-2022 8:57 PM
जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,17 अगस्त।
रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरवाही एवं इंद्रावतीपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक बृहस्पत सिंह की उपस्थिति में जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीणों ने कांग्रेस का दामन थामा।

इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में विधायक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांतों व छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, गांव-गांव में जन भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही किसानों की हित में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। किसानों का कर्ज माफी हुआ, बिजली बिल हाफ आ रहा है, दर्जनों ऐसे कार्य हो रहे हैं, जो छत्तीसगढ़वासियों का मान सम्मान बढ़ा रहा है। कांग्रेस की नीति सिद्धांतों व छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर लोग तेजी से कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं, उसी का परिणाम है कि जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news