रायपुर

1 नवंबर से धान खरीदी की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन
19-Sep-2022 3:49 PM
1 नवंबर से धान खरीदी की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 19 सितंबर । 
 भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने 1 नवंबर से धान खरीदी के मांग को लेकर राज्यपाल के  नाम अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री नेहरू लाल साहू ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर तंज कसते हुए कहा भूपेश सरकार किसानों के धान को सुखा सुखा कर लेना बंद करें। जब से कांग्रेस पार्टी सरकार में आई है। दिसंबर में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ कर किसानों के लिए पीड़ा का एक सबब बना गया है। टोकन कटाने से लेकर बारदाना की व्यवस्था एवं धान बेचने तक किसान परेशान एवं त्राहि-त्राहि हो रहे हैं। दिसंबर में धान खरीदने के कारण किसान तीन-चार महीनों तक अपना धान नहीं भेच पाता है। धान के रखरखाव-भंडारण एवं अतिरिक्त परिवहन खर्चा बढ़ जाने के कारण किसान कर्ज के जाल में फस कर कोच्चिया को ओने-पौने दामों में धान बेचने को विवश होते हैं। 

क्षेत्र के किसानों की समस्या को उजागर करते हुए नेहरू साहू ने कहा इस वर्ष फसल की कटाई एवं मिजाई समय से पहले हो जाने की संभावना  है। जो कि प्रदेश के किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। यदि 1 नवंबर से धान खरीदी छत्तीसगढ़ में प्रारंभ नहीं किया गया, तो जगह-जगह किसानों का आंदोलन एवं आने वाले चुनाव में अन्नदाता किसानों की हित की ढोंग करने वाले छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में डॉक्टर रमन सिंह के सरकार में नवंबर माह में ही धान खरीदी प्रारंभ करने से किसानों को सरलता एवं सहजता होता था। प्रदेश सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी कर छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित करें। ज्ञापन सौपने के दौरान नेहरू लाल साहू, अनिल साहू, लेख राम साहू, संतोष साहू, नरेंद्र साहू, मानसिंह साहू, जेठू राम तारक, रामजीलाल तारक, अंबिका कोसले, राजेश्वरी चंद्राकर, शशिकांत साहू सहित क्षेत्र के किसान मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news