रायपुर

संपत अग्रवाल कल भाजपा में शामिल होंगे, विरोध भी
19-Sep-2022 7:36 PM
संपत अग्रवाल कल भाजपा में शामिल होंगे, विरोध भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। महासमुंद जिले के पदाधिकारियों के विरोध के बाद भी बसना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे।  बताया गया है कि पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने संपत अग्रवाल को भाजपा में शामिल करने की खिलाफत की है और इस सिलसिले में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात भी की। पूर्व संसदीय सचिव और जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल के समक्ष पूर्व सीएम ने संपत अग्रवाल को भाजपा में शामिल करने के प्रस्ताव पर हैरानी जताई है। उन्होंने यह भी कहा बताते हैं कि उनसे सलाहमशिवरा किए बिना संपत अग्रवाल को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। पहले संपत अग्रवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन के एक दिन पहले पार्टी में शामिल करने की तैयारी थी लेकिन उस समय विरोध को देखते हुए शामिल नहीं किया गया। मगर अब प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक से पहले संपत को भाजपा में शामिल किया जाएगा।

आज पदाधिकारियों की बैठक

प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। इस बैठक में अगले तीन माह के कार्यक्रम तय किये जाएंगे। प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन बैठक में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की नियुक्ति के बाद पहली बार पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है।

 बैठक में अगले तीन महीने में होने वाले धरना, प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जाएगी। प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन बैठक में शामिल होने मंगलवार की सुबह यहां पहुंच रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news