रायपुर

शिवरीनारायण मठ गए पुनिया, दर्शन बाद भोग खाया
19-Sep-2022 7:43 PM
शिवरीनारायण मठ गए पुनिया, दर्शन बाद भोग खाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर 19 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस  के प्रभारी  पीएल पुनिया भगवान नर- नारायण का दर्शन करने के लिए शिवरीनारायण पहुंचे।श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर महन्त रामसुन्दर दास  ने अतिथियों का स्वागत किया। 

पुनिया के साथ नगर प्रशासन मंत्री शिवडहरिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अनेक पदाधिकारी ठप थे। राजेश्री महन्त ने अतिथियों को भगवान नर नारायण तथा रोहणी कुंड का दर्शन कराया और उन्हें बताया कि जब प्राचीन काल में भगवान जगन्नाथ जी को इस स्थान से जगन्नाथपुरी ले जाया गया तब भगवान यहां स्वयं प्रकट हुए वे ही यहां पर विराजित हैं।

 दर्शन के पश्चात सभी को भगवान शिवरीनारायण का भोजन प्रसाद प्रदान किया गया।  कार्यकर्ताओं एवं साथ में आए हुए अधिकारियों कर्मचारियों के लिए पंडाल में अलग से भोजन की व्यवस्था की गई थी।

 सभी ने भगवान का प्रसाद प्राप्त किया अंतत: वे जैजैपुर तथा जांजगीर के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर विधायक रामकुमार यादव, चंद्रदेव राय, जिला प्रभारी अर्जुन तिवारी, अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, छाया सांसद रविशेखर भारद्वाज, प्रेमचंद जायसी तथा सुमित्रा घृतलहरे, श्रीमती पुष्पा पाटले ,राजकुमार साहू, रमाशंकर साहू, सुबोध शुक्ला, निरंजन लाल अग्रवाल, पूर्णेद्र तिवारी, निरंजन लाल अग्रवाल, कमलेश सिंह, द्वारिका देवांगन, हर प्रसाद साहू, मानस पांडे, छत्रसाल साहू, किशोर निराला, राइस किंग खुंटे, हर नारायण साहू, ज्योति किशन कश्यप, हेमंत दुबे, नारायण खंडेलिया अदि शामिल थे।

 रामलाल यादव, तुलसीराम आदित्य, सुखराम दास  श्री त्यागी , प्रमोद सिंह, गोपाल अग्रवाल, पुरेंद्र सोनी, सरोज सारथी, ज्ञानेश शर्मा, रामखेलावन तिवारी, जगदीश यादव, ईश्वर देवांगन, एलडी आदित्य, घासीराम चौहान, अजय देवगन, राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित कांग्रेस के  कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news