रायपुर

ऊर्जा संरक्षण के लिए क्रेडा को बीईई राष्ट्रीय पुरस्कार
20-Sep-2022 2:21 PM
ऊर्जा संरक्षण के लिए क्रेडा को बीईई राष्ट्रीय पुरस्कार

क्रेडा ने बनाई ऊर्जा दक्षता भवन निर्माण नीति

नई दिल्ली, 19 सितंबर। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बी.ई.ई.)राज्य नोडल एजेंसी के रूप में प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण एवं दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए क्रेडा को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया।   
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के उप महानिदेशक डॉ. अशोक कुमार ने ने क्रेडा के सीईओ आलोक कटियार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में  पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर की केरल राज्य के त्रिवेन्द्रम में स्थित गैर लाभकारी संस्था है, जो कि ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के प्रचार-प्रसार हेतु गत्10 वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत् है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली औद्योगिक इकाईयों, उत्पादों एवं संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाता है। इस वर्ष भी इन क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने हेतु 79 संस्थाओं/इकाईयों को पुरस्कृत किया गया है। देश की 28 राज्य नोडल एजेंसियों में से क्रेडा ही एकमात्र राज्य नोडल एजेंसी है, जिसे स्श्वश्वरू द्वारा पुरस्कृत किया गया है।   

उल्लेखनीय है कि क्रेडा द्वारा विगत 10 वर्षों में प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण एवं दक्षता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी, परियोजना के अंतर्गत कुल 44 औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रदेश में लगभग 2.198 मिलियन टन ऑफ ऑयल इक्वीवेलेंट ऊर्जा की बचत कर लगभग 6.67 मिलियन टन का कार्बन उत्सर्जन कम किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुल 74 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में विकसित किया गया है। इसी तरह 42 स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 23 शासकीय कार्यालयों को मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र एवं मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय भवनों में विकसित किया गया। वाणिज्यिक/ व्यावसायिक भवनों के निर्माण में ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य अंतर्गत क्रेडा द्वारा प्रदेश में ऊर्जा दक्ष भवनों के निर्माण में बी.ई.ई. के सहयोग से छत्तीसगढ़ एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड  का प्रारूप तैयार किया गया है। जिसके अनुसार भविष्य में ऊर्जा दक्ष भवनों के निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news