राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के उद्योगपति कमल सारड़ा ने नांदगांव के उदयाचल संस्था को दिए 2 करोड़ का दान
21-Sep-2022 2:11 PM
छत्तीसगढ़ के उद्योगपति कमल सारड़ा ने नांदगांव के उदयाचल संस्था को दिए 2 करोड़ का दान

   सारडा एनर्जी का अतुलनीय सहयोग  

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख उद्योगपति  कमल सारड़ा ने राजनांदगांव की समाजसेवी संस्था उदयाचल को दो करोड़ रुपए दान में दिया है। राजधानी रायपुर के सारड़ा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड  के डायरेक्टर कमल सारडा के सौजन्य से कंपनी के 'कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटीÓ के तहत 2 करोड़ रुपए दान में दिए हैं।

संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना को लिखे अपने पत्र में श्री सारडा ने कहा है कि वे उदयाचल के सेवाभावी कार्यक्रमों तथा अंधत्व निवारण अभियान से बहुत प्रभावित हुए हैं तथा अपनी जन्मभूमि का ऋण उतारने का एक सुनहरा अवसर उन्हें मिला है। यह राशि उन्होंने उदयाचल के नवनिर्माणाधीन रेटिना केयर सेंटर हेतु उदयाचल के संस्थापक सदस्य तथा उनके बड़े भाई स्व. जुगल किशोर सारडा की स्मृति में उनके स्व. माता पिता स्व. रामकिशोर सारडा एवं स्व. श्रीमती शकुंतला सारडा के आशीर्वाद स्वरुप उदयाचल को प्रदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत् मई माह में उदयाचल ने अपने वार्षिकोत्सव में कमल सारडा का नागरिक अभिनंदन किया था।

उदयाचल परिवार ने श्री सारडा के उदारमना सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। यह सहयोग संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, चतुर्भुज ठक्कर, अध्यक्ष राजेंद्र बाफना, कोषाध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन तथा डॉ. नवीन बाफना के सतत एवं सद् प्रयासों से संभव हुआ। उपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव धर्मेंद्र जैन ने प्रदान की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news