गरियाबंद

राजिम माता मंदिर प्रांगण से प्रदेश स्तरीय सद्भावना यात्रा शुरू
03-Oct-2022 8:36 PM
राजिम माता मंदिर प्रांगण से प्रदेश स्तरीय सद्भावना यात्रा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सामाजिक सद्भावना यात्रा का प्रारंभ राजिम भक्तिन माता मंदिर  प्रांगण में सभा पश्चात शुरू की गई, जो राजिम नगर,पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक होते हुए गरियाबंद क्षेत्र के लिए निकले जहां ग्राम बरौंडा, सिधौरी,श्याम नगर, में ग्राम वासियों ने सद्भावना यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम सद्भावना यात्रा का प्रारंभ राजिम भक्तिन मंदिर एवं भगवान श्री राजीव लोचन के पूजा अर्चना पश्चात राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहलसिंह साहू,उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, सद्भावना यात्रा के संयोजक दीपक- ताराचंद साहू,सांसद चुन्नीलाल साहू आदि के सारगर्भित उध्बोधन के बाद शुरू हुई।

इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, संसदीय सचिव शकुंतला साहू,पूर्व मंत्री श्रीमती रामशिला साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू,प्रदेश साहू संघ के महामंत्री हलधर साहू,कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू,दयाराम साहू, लखन साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गण सनद(बंटी) साहू,श्रीमती लक्ष्मी साहू,ममता साहू राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, पूर्व अध्यक्ष डॉ.महेंद्र साहू,संरक्षक डॉ रामकुमार साहू ,गरियाबंद जिला अध्यक्ष नारायण लाल साहू,जिला पंचायत सदस्य गण चंद्रशेखर साहू,रोहित साहू, पूर्व जिला महामंत्रीडॉ दिलीप साहू, नूतन लाल साहू,कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, त्रिलोक साहू,नगर अध्यक्ष भवानी साहू,भोले साहू, रामकुमार साहू, देवकी साहू,उमादेवी साहू, डॉ लीलाराम साहू नवापारा,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी राजू साहू, विरेंद्र साहू,रिकेश साहू,सहित प्रमुख  पदाधिकारियों उपस्थिति थे। सद्भावना यात्रा राजिम नगर भ्रमण के दौरान राजिम मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू के निवास के सामने सर्व समाज के लोगों ने सद्भावना यात्रा में शामिल प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रुप से टहल सिंग साहू प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू,पूर्व विधायक अशोक साहू,प्रीतम साहू,वीरेंद्र साहू, सहित अनेक लोग शामिल थे सर्व समाज के प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से  बिसौहा कहार, डीके ठाकुर, पार्षद अरविंद यादव,टंकु सोनकर, उत्तम निषाद आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news