बलरामपुर

उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े भक्त
31-Oct-2022 7:52 PM
उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,  31 अक्टूबर।
छठ पर्व के अवसर पर कन्हर नदी के घाट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब के साथ-साथ आस्था एवं विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठ पर्व को लेकर पूरे नगर का माहौल भक्तिमय रहा।
छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। सोमवार को उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न हुई। छठ घाट पर मत्था टेकने विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, पुष्पा नेताम, कलेक्टर विजय दयाराम के, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, नगर अध्यक्ष रमन अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के सरहद पर स्थित रामानुजगंज में वर्षों से छठ पर्व विशेष धूमधाम से मनाया जाता है नगर में छठ पर्व का अद्भुत रंग देखने को मिलता है। छठ पर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देने के लिए कन्हर नदी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कन्हर नदी में ज्यादा पानी के कारण छठ व्रत नदी में होना प्रतीत नहीं हो रहा था, परंतु जनप्रतिनिधियों के पहल पर नदी की धार बदली गई, जिससे व्रत एवं मेला दोनों नदी में ही हुआ, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में काफी हर्ष का माहौल रहा। छठ पूजन से जुड़ी समिति नवयुवक दुर्गा पूजा संघ के द्वारा छठ घाट में लाइटिंग सजावट सहित अन्य व्यवस्था की गई थी वही सात घोड़ों पर सवार सूर्य की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा शिव मंदिर घाट में भी सात घोड़ों पर सवाल सूर्य भगवान की मूर्ति रखी गई थी।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान रहे तैनात- छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़े जनसैलाब के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जहां 2 अस्थाई पुलिस सहायता केंद्र खोले गए थे, नदी के तट पर गोताखोर तैनात किए गए थे वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन को रेस्ट हाउस रोड में जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था।

जनप्रतिनिधियों ने भी किया छठ व्रत
छठ को लेकर नगर में उत्साह चरम पर था। इस बार छठ व्रतियों की संख्या काफी अधिक थी। महिला जनप्रतिनिधि भी छठ करने में पीछे नहीं रहीं। विधायक बृहस्पत सिंह की पत्नी पूर्व जनपद अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष उषा गुप्ता पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपवंती जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने छठ व्रत किया।

 छठ के रंग में आम से लेकर खास तक सभी रंगे नजर आए। विधायक बृहस्पत सिंह उनके पुत्र अमरदीप सिंह, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, पुष्पा नेताम ,नगर पंचायत अध्यक्षरमनअग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम किसुन सिंह , जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव, युवा नेता प्रतीक सिंह, रक्तदाता समूह के सूर्य प्रताप कुशवाहा, आनंद गुप्ता, नैतिक विकास संघ के राहुल जीत सिंह अभिषेक दुबे, फैमली जिम के शुभम अन्य लोगों के द्वारा प्रसाद का वितरण छठ व्रतियों को किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news