बलरामपुर

पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करें-ध्रुव
21-Nov-2022 8:07 PM
पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करें-ध्रुव

डीआईजी ने परेड का किया निरीक्षण, सुनीं समस्याएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,  21 नवंबर।
12वीं वाहिनी छस बल का वार्षिक निरीक्षण बी एस ध्रुव पुलिस उप महानिरीक्षक  छसबल उत्तर क्षेत्र ने किया। सेनानी बी पी राज भानु के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। 

पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा किट प्रदर्शन का भी अवलोकन किया गया एवं सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई, जिसके उचित निराकरण की बात पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा कही गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक के अभिवादन के पश्चात सेनानी बीपी राज भानु के मार्गदर्शन में परेड का निरीक्षण किया गया, वहीं आकर्षक मार्च पास्ट भी सैनिकों के द्वारा किया गया। इस दौरान बैंड प्लाटून का भी आकर्षक प्रदर्शन रहा। सैनिक सम्मेलन में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं बहुत ही गंभीरता से सुनी एवं उसके उचित निराकरण की बात कही। 

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में अपनी प्रथम पदस्थापना का स्मरण करते हुए कहा कि कठिन परिस्थिति में भी लग्न एवं जिम्मेवारी के साथ कार्य किया। आप भी पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। 

परेड कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा सेनानी कार्यालय रेनुवेशन कार्य का अनावरण किया गया। इस दौरान सहायक सेनानी  बीपी सिंह संतोष झरिया, गोविंद राम मिंज, कंपनी कमांडर विकास कुजूर उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news