दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 नवंबर। जिले में 21 नवंबर को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू द्वारा समिति जामगांव (आर) के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया।
यहां इस अवसर पर जामगांव (आर) समिति के अध्यक्ष भेश आढ़े, रानीतराई के अध्यक्ष रमन टिकरिया, जय चन्द्राकर, रूपेन्द्र शुक्ला, राजेश ठाकुर, चतुर साहू सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।
राजेेन्द्र साहू ने किसानों को बताया कि सरकार ने कर्ज माफी कर उनका पहला सम्मान किया। उन्होंने बारदाना एवं टोकन व्यवस्था देखी एवं इस अवसर पर समिति द्वारा किसानों एवं मजदूरों को दी गई नि:शुल्क भोजन व्यवस्था की सराहना की एवं किसी प्रकार की समस्या के लिए किसानों को सीधे सपंर्क करने की बात कही।
इस कड़ी में अध्यक्ष द्वारा नटरेल, बेल्हारी, सूरप एवं सैलूद धान उपार्जन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। समिति बेल्हारी में किसानों की रबी बीज की मांग पर बीज निगम से तत्काल बीज उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित किया।