दुर्ग

उप पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र दुर्ग का किया अद्र्धवार्षिक निरीक्षण
29-Nov-2022 8:16 PM
उप पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केन्द्र दुर्ग का किया अद्र्धवार्षिक निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 29 नवंबर। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू के मार्गदर्शन में आज रक्षित केन्द्र दुर्ग में उप पुलिस अधीक्षक लाईन नीलेश कुमार द्विवेदी ने द्वितीय अद्र्धवार्षिक निरीक्षण अंतर्गत रक्षित केन्द्र में परेड, किट निरीक्षण परेड, वाहन परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान के द्वारा धारण किये गये वर्दी तथा टर्न आउट भी जांचा गया।

अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने उन्होंने अनुशंसा भी की। इसके पश्चात् स्कॉट ड्रील कराया गया जिसमें प्रधान आरक्षक एवं उसके ऊपर के अधिकारियों को कमांड दिए गए। स्कॉट ड्रील पश्चात् प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक के द्वारा फिट लगाया गया जिसका निरीक्षण भी किया गया। उत्कृष्ट किट लगाने वाले प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को पुरस्कार हेतु नाम नोट किया गया। किट निरीक्षण एवं किट परेड का आयोजन सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत रक्षित केन्द्र दुर्ग के द्वारा किया गया । परेड एवं वाहन शाखा का निरीक्षण रक्षित निरीक्षक रमेश चन्द्रा के द्वारा कराया गया। वाहन शाखा में वाहनों का निरीक्षण हुआ।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मंशानुरूप कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु एवं व्हीआईपी वाहन से संबंधित वाहन , इमरजेंसी बाहन जैसे एंबुलेंस वाहन के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने हेतु वाहन शाखा प्रभारी को बताया गया। वाहनों के निर्धारित टायर प्रेशर, आग से बचाव तथा वाहन चालक के द्वारा वाहन पंचर हो जाने पर स्टेपनी से वाहन के टायर का परिवर्तन करने के अभ्यास को भी देखा गया। वाहन शाखा में वाहनों के रखरखाव तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों के पुरस्कार हेतु नाम नोट किया गया। सभी अधिकारी कर्मचारी से उनकी विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी लेने के बाद उप पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार द्विवेदी द्वारा एसपी की मंशानुरूप अपनी व्यवसायिक क्षमता का वृद्धि करते हुए बेहतर पुलिसिंग किए जाने निर्देशित किया गया। रक्षित केन्द्र के आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा श, पुलिस साख समिति, पुलिस अस्पताल, वाहन शाखा, मोहर्रिर शाखा, रीडर शाखा, टीए शाखा केश शाखा, महिला कल्याण केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक ने द्वितीय अद्र्धवार्षिक निरीक्षण में रक्षित निरीक्षक रमेश चन्द्रा, सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत सहित कुल 70 अधिकारी/कर्मचारी परेड पर उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news