दुर्ग

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया पाटन विस जीतने का संकल्प
07-Dec-2022 3:36 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया पाटन विस जीतने का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 दिसम्बर।
ग्राम कौही में भाजपा दक्षिण मण्डल की कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्रों की बैठक आहुत की गई थी, जिसमें पाटन विधानसभा प्राभारी सच्चिदानंद उपासने ने अपने उद्बोधन में कहा कि बूथ जीता तो विधानसभा जीता, चुनाव प्रत्याशी नहीं लड़ता चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है। बूथ के कार्यकर्ता की मेहनत ही पार्टी की जीत का आधार स्तम्भ हैं। मिशन 2023 का आगाज हो चुका है सभी कार्यकर्ता अपने घरों से निकलकर मतदाता से सम्पर्क बनाये। 
उन्होंने कहा कि बूथ की संरचना पूरी कर लेवे। हमें चुनाव के मैदान में उतरने से पहले सारी तैयारी पूरी कर लेनी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारा को साकार करने के लिए पूरा ध्यान अपने बूथ पर लगाये। 
कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि पंचायत से लेकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने का वक्त आ गया है। आने वाले जनवरी माह में दुर्ग में मोर आवास मोर अधिकार के तहत प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए दिशा निर्देश जारी किया गया।
हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में 36 घोषणा किया था जिसे 4 साल बीत गया एक भी घोषणा धरातल पर कही दिखाई नहीं देता।
छत्तीसगढिय़ा लोगों का सिर्फ हिमायती बनने का नाटक पूरे चार साल करते रहा किन्तु काम के नाम पर सिर्फ भ्रष्टचार के अलावा कुछ भी दिखाई नही देता। आज प्रदेश में चारों तरफ काली कमाई का अंबार लग चुका है। ईडी के छापे में अरबों की संपत्ति प्रशासनिक अधिकारियों के घरों से निकल रहे। कोयले के कमाई में हाथ और मुह काला ही काला कर लिए है। अंदर से बाहरी लोगों को सपोर्ट कर रहे है ऊपर से छत्तीसगढिय़ा होने का नाटक कर रहे हंै। 
उन्होंने कहा, महिलाओं के साथ छल करते हुए उनका विश्वास अर्जित करके सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार ने पूर्ण शराबबंदी के वादा करने वाली शासन आज घर-घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है। 
खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल पाटन ने कहा कि संघे शक्ति कलयुगे संगठन में ताकत है। सबको एक होकर विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ाई लडऩी है। मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज बनाओ एक-एक घरों में जाकर रोज सम्पर्क करो। अपना पराया का भाजपा में कोई स्थान नहीं है, हम संस्कारवान पार्टी के सदस्य हैं हमें जनता के विश्वास में खरा उतरकर काम करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से  सच्चिदानन्द उपासने  प्रभारी पाटन विधानसभा,  जिला महामंत्री हर्षा चन्द्राकर, सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्य मंडल, लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मंडल, सौरभ जैन मंत्री प्रदेश युवा मोर्चा, छगन साहू,अभयराम ठाकुर सरपंच बटरेल, धनराज साहू प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रमोद जैन पूर्व महामंत्री दक्षिण पाटन मंडल,  हरिशंकर साहू महामंत्री मध्य पाटन, तेजेंद्र पिपरिया महामंत्री, टेसराम साहू दक्षिण पाटन मंडल उपाध्यक्ष, रवि सिन्हा जनपद सदस्य, शैलेन्दी मन्डावी अध्यक्ष महिला मोर्चा दक्षिण पाटन मंडल,  योगेश्वर साहू , उकेश साहू , माखन चंद्रकार , कामता साहू , गायत्री यादव, मंजुलता अंगारे, पुष्पा खरे, तारकेश्वरी साहू, लता साहू, नारद साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, रूपसिंह सिन्हा, निर्मल जैन मंडल कोषाध्यक्ष दक्षिण पाटन मंडल , कमलेश साहू, ईश्वर यादव मंडल उपाध्यक्ष , यशवंत यदु, पुराणिक साहू, जागेश्वर साहू, ललित ठाकुर, तीरथ पटेल, शंकर लाल साहू, रामकृष्ण साहू, मोहन साहू, जनक लाल साहू, कर्ण सिंह , जगदीश प्रसाद, परमानंद देवांगन, अशोक शर्मा पूर्व जनपद सदस्य, छबी विश्वकर्मा, कामता ठाकुर, संजय यादव, सालिक चक्रधारी, चिंताराम, पदमा निषाद, कुमारी मारकंडे, आशो बाई निषाद, भगवती साहू, सुनीति, कीर्तन साहू, रीती बाई साहू, सत्यवती मारकंडे, लीला बाई साहू, मानबाई ठाकुर, सविता साहू, ठगिया धनकर सहित दक्षिण मण्डल पाटन में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारीगण,सदस्यगण एवं वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने किया। संचालन तेजेन्द्र पिपरिया महामंत्री दक्षिण मण्डल पाटन ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news