धमतरी

अप्राकृतिक संबंध बनाने दबाव डाला, तो ईंट से कुचला सिर, गिरफ्तार
16-Dec-2022 3:35 PM
अप्राकृतिक संबंध बनाने दबाव डाला, तो ईंट से कुचला सिर, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 दिसंबर।
पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। युवक की हत्या के आरोप में उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीएम व अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक को मृतक ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला था।
पुलिस के मुताबिक 12 दिसंबर की शाम चौपाटी के पास मकई तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। बाद में उसकी पहचान क्रांति चतुर्वेदी (35) साल्हेवारपारा निवासी के रूप में हुई थी।

बताया गया है कि क्रांति बीते 6 दिसंबर को घर से निकला था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर पुलिस ने पतासाजी की। इसके बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली में 8 दिसंबर को गुम इंसानी दर्ज कराया था। चूंकि प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला लग रहा था, इसलिए पुलिस ने उसी दिशा में जांच-पड़ताल का दायरा बढ़ाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीते 6 दिसंबर से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। उस रात एक कैमरे में रफीक शराब लेकर आते हुए दिखाई दिया। लोगों से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि आखिरी बार क्रांति चतुर्वेदी को रफीक खान के साथ देखा गया है। शक के आधार पर रफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

डीएसपी सारिका वैद्य ने बताया कि 6 दिसंबर की रात क्रांति और रफीक दोनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद क्रांति रफीक से उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने कहा। रफीक के मना करने पर क्रांति अश्लील गाली गलौज करते हुए पत्थर से फेंक कर मारा। आवेश में आकर रफीक ने भी पत्थर मारा, जो क्रांति के सिर पर लगा और वहीं गिर गया।

हत्या कर खून से सना चाकू व हाथ-पैर तालाब में धोए
उसी समय रफीक अपने पास रखे धारदार चाकू से क्रांति के गले में चार बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। लाश को तालाब में फेंकने के बाद वह अपने घर चला गया। इस मामले में आरोपी रफीक खान (30) मकेश्वर वार्ड को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news