राजनांदगांव

नए वर्ष पर रूद्राभिषेक, उज्जवल भविष्य के साथ सुख संपन्नता की कामना
02-Jan-2023 2:55 PM
नए वर्ष पर रूद्राभिषेक, उज्जवल भविष्य के साथ सुख संपन्नता की कामना

ओम नम: शिवाय की गूंज संग पारिवारिक माहौल में गुजारा वक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जनवरी।
बहुप्रतीक्षित पत्रकार कॉलोनी के लिए नए वर्ष के प्रथम दिन प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरी एवं गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष मिथिलेश देवांगन एवं कोषाध्यक्ष बसंत शर्मा के प्रयास के चलते सभी 142 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज कराते रुद्राभिषेक के आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

मुख्य जजमान के रूप में प्रेस क्लब के सचिव अनिल त्रिपाठी अपनी पत्नी उर्मिला त्रिपाठी, प्रेस क्लब के सदस्य डॉ. सूर्यकांत मिश्रा अपनी पत्नी उर्मिला मिश्रा, आत्माराम कोशा अपनी पत्नी अंजनी कोशा के साथ रुद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। हवन एवं आरती के कार्यक्रम में प्रेस क्लब के साथियों ने बारी-बारी भगवान भोलेनाथ की आरती की एवं जयकारा लगाते सभी के उज्जवल भविष्य के साथ सुख संपन्नता की ईश्वरीय प्रार्थना की।
प्रेस क्लब एवं गृह निर्माण सहकारी समिति के स्थापना दिवस के रूप में उसे एक यादगार एवं अविस्मरणीय दिन बनाते पत्रकारों ने प्रेस क्लब एवं गृह निर्माण समिति का स्थापना दिवस मनाया।

प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल के सम्मानित सदस्यों एवं पदाधिकारियों सहित क्लब के सभी सदस्यों ने रविवार सुबह आयोजित भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक आयोजन में हिस्सा लिया। मुख्य जजमान के रूप में प्रेस क्लब के सचिव अनिल त्रिपाठी तथा प्रेस क्लब के वरिष्ठ  सदस्य डॉ. सूर्यकांत मिश्रा ने अपनी पत्नी सहित पूजा में हिस्सा लेते सभी सदस्यों के लिए ईश्वर से संपन्नता एवं सुख शांति की कामना की।

पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच पत्रकार कॉलोनी में ओम नम:शिवाय की गूंज व भोलेनाथ के जयकारे ने आसपास की कॉलोनी में रहने वालों के लिए भी भगवान शिव का जयकारा कानों तक पहुंचाया। सुबह से ही पनेका रोड स्थित इस्कान अपार्टमेंट के पीछे जो पत्रकारों की कॉलोनी के लिए आवंटित किया गया स्थान है। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक के साथ सभी प्रकार के अभिषेक का आयोजन अनिल महराज की उपस्थिति में संपन्न किया गया।

उक्त अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता की। मुख्य जजमान के रूप में सचिव तथा अन्य सदस्यों ने निर्माणाधीन पत्रकार कॉलोनी में पत्रकारों के आवास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे प्रेस क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने प्लाट पर दीप प्रज्वलित कर अपने बनने वाले घरों के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।

रुद्राभिषेक के आयोजन से पूर्व सभी पत्रकारों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। बजरंगबली के जयकारे के साथ ही भगवान भोलेनाथ का जयकारा भी लगाया गया। सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ हनुमान चालीसा के पाठ में हिस्सा लेते पवन पुत्र हनुमान और भोलेनाथ की उपस्थिति मानते अपने-अपने निर्माणाधीन घरों के लिए आशीर्वाद की कामना की। नववर्ष के पहले दिन को अविस्मरणीय  बनाने और अपने स्थापना दिवस की यादगार तस्वीर पत्रकार कॉलोनी में स्थापित हुई। रुद्राभिषेक के आयोजन पश्चात सभी पत्रकार साथियों ने स्नेह भोज में हिस्सा लिया। एक-दूसरे को नववर्ष एवं पत्रकार कॉलोनी में धार्मिक आयोजन की बधाई देते सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने अपने घरों के लिए विदाई ली।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news