राजनांदगांव

भारत रह चुका है हॉकी में विश्व विजेता-निखिल
03-Jan-2023 3:04 PM
भारत रह चुका है हॉकी में विश्व विजेता-निखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जनवरी।
रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी राजनांदगांव हॉकी लीग द्वारा आयोजित जूनियर हॉकी लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी शामिल हुए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान में आयोजित जूनियर हॉकी लीग  में खिलाडिय़ों को संबोधित किया।

राज्य पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है और राजनांदगांव को हॉकी की नगरी के नाम से जाना जाता है। राजनंादगांव के 2 खिलाड़ी मृणाल चौबे और रेणुका यादव भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

श्री द्विवेदी ने कहा कि आप लोग आज राजनांदगांव के मैदान से निकलर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएं। उन्होंने कहा कि हमारा देश 1928 में हॉकी में विश्व विजेता रह चुका है और ओलंपिक खेलों में 6 स्वर्ण पदक जीत चुका है। 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिए स्वर्णकाल के रुप में जाना जाता है, लेकिन अभी कुछ समय से हमारा वो रुतबा छुप सा गया है, लेकिन आप लोग का आज खेल देखने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि जल्द ही हॉकी में भारत फिर से नया आयाम लिखेगा और विश्व विजेता बनेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news