बस्तर

अंबेडकर को किया याद
15-Apr-2023 9:47 PM
अंबेडकर को किया याद

जगदलपुर, 15 अप्रैल। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने श्रद्धांजलि दी, वहीं विधायक कार्यालय के सामने रैली में शामिल लोगों को शीतल पेय का वितरण किया। साथ ही समाज के लोगों को अम्बेडकर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रेखचंद जैन ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी ने जो हमें अधिकार दिया है उसकी बदौलत वंचित समाज आज मुख्य धारा में शामिल हो रहा है। उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर लडऩे और सामाजिक कुरीतियों से लडऩे का जो ज्ञान दिया है, उसके दम पर ही हम सामाजिक असमानता से लड़ सकते हैं। बाबा साहेब की ही नीतियों के कारण आज हम देश में एकता का वातावरण देख रहे हैं। 

इस अवसर पर मलकीतसिंह गैदू,  राजेश राय पार्षद सूर्या पाणी, कमलेश पाठक, अमरनाथ सिंह, शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, विक्रांत सिंह, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, विनोद कुकडे, उमेश सेठिया,किरण गुप्ता  आजि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news