रायपुर

अगले दो दिन प्रदेश में बारिश, और ओलावृष्टि के संकेत
21-Apr-2023 6:08 PM
अगले दो दिन प्रदेश में बारिश, और ओलावृष्टि के संकेत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। प्रदेश के कई  क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने  शुक्रवार दोपहर एक बुलेटिन जारी किया है। संभावना जताई है कि अगले 48 घंटे यानी दे दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा के आसार है।

यलो अलर्ट में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभागों के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज, चमक के साथ हल्की सी मध्यम वर्षा होने, अंधड़ चलने व गाज गिरने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट में बस्तर संभाग के सभी जिलों में उच्च स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह  रायपुर  में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और  ठंडी हवाएं भी चली। इस वजह से सुबह सूरज देर से अवतरित हुआ। इसके चलते बीते दिनों की तुलना में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रायपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में हालांकि विशेष बदलाव नहीं हुआ। ओरछा, दंतेवाड़ा, गीदम में हल्की वर्षा भी हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news