गरियाबंद

भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात का 100 वां एपिसोड
30-Apr-2023 7:05 PM
भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात का 100 वां एपिसोड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 अप्रैल। भाजपा खोरपा मंडल के संकरी बूथ में कार्यकर्ताओं ने मन की बात का 100वा एपिसोड का प्रसारण बूथ स्तर में चुना गया। इस बीच प्रधानमंत्री जी की मन की बात को कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सुना। 100 वां एपिसोड का प्रसारण सुनने कार्यकर्ताओं ने पहले से तैयारी कर लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लगातार कृषि व्यवस्था, पर्यावरण, स्वास्थ्य चिंतन, शिक्षा, खेल, जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपने कार्यक्रम में स्थान देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की छोटी बड़ी उपलब्धियों को भी सराहना करते हुए प्रेरणादायक बताया। भारत के अलग-अलग जगहों की संस्कृति पारंपरिक त्यौहारों के साथ-साथ वहां के भौगोलिक वातावरण के ऊपर भी संवेदनशीलता देखने को मिला। कृषि कि बदलता हुआ स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात एवं वैचारिक उत्सुकता का देन है।

आज से 100वां एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारी सशक्तिकरण के साथ खिलौना बनाने वाले ग्रामीण उद्योग की चर्चा किया। सेल्फी विथ डॉटर एवं स्वच्छता अभियान के तहत हिमालय पर्वत में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम कर रहे भारतीय लोगों का जिक्र कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप  से भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, सरपंच पुष्पा देवी साहू, कोषाध्यक्ष अनिल साहू, नामदेव साहू, मानसिंह साहू, डायमंड साहू, टेटकू राम, नेमीचंद साहू, महेश्वर साहू, टेकचंद साहू, फनीद साहू, केशर साहू, पुष्पा नामदेव, झरना साहू, सरस्वती साहू, एस कुमारी, कुसुम धीवर, पद्ममा साहू उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news