गरियाबंद

भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात की 100वीं कड़ी
01-May-2023 4:54 PM
भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात की 100वीं कड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बाम का 100 वां एपिसोड रविवार को हुआ। इस आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं को जगह-जगह नागरिकों के बीच बैठक का मन की बात का 100 वां एपिसोड को श्रवण किया।

मन की बात कार्यक्रम सार्थक हो चला-चंदूलाल

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने राजिम क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एपिसोड हिंदुस्तान में बदलाव का सबसे बड़ा शतक साबित हुआ है। आज मन की बात मोदी जी तक सीमित न हो कर जन जन की आवाज बन चुकी है। मोदी मन की बात में राजनीतिक बात ना करके देश की उन्नति, लोगों में जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं भौगोलिक, ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आर्थिक सुदृढ़ीकरण के संबंध में भी चर्चा एवं चिंतन किये है। आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मन की बात सुनी भी जाती है और चर्चा का विषय बना हुआ है। मोदीजी बहुत दूर की सोचते हैं यह मन की बात से साबित हो चुका है।

 निमोरा में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर हुए शामिल

ग्राम निमोरा में मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर वर्ष 2014 को विजयदशमी के दिन मन की बात कार्यक्रम की पहली कड़ी का प्रसारण हुआ था, तब से लेकर आज तक यह कार्यक्रम जनप्रिय बना हुआ है। 100 एपिसोड में पूरे हिंदुस्तान की झलक, संस्कृति, वहां की कार्य योजनाएं, इन सारे चीज को प्रधानमंत्री ने बताने का प्रयास किया है।

सुन्दरकेरा में मन की बात सुनी

ग्राम सुंदरकेरा में मन की बात का आयोजन ग्रामवासियों व भाजपा नेताओं द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी महिलाओं, बच्चों, किसानों और युवाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर बात करते हैं। इसके माध्यम से पूरे देश के लोगों की विचारधारा और ऐसी कहानियां जो इतिहास के पन्ने में लुप्त हो जाती है ,उन्हें उजागर करने का प्रयास करते हैं। युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देश की जनता से संवाद के माध्यम से सीधा जुड़ते है तथा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण व समसामयिक विषयों पर जागरूक करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का अद्वितीय व अभूतपूर्व प्रयास से लोगों के जीवन में उत्साह व उमंग का संचार हुआ है। वरिष्ठ नेता नत्थू राम साहू ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देने के लिए लोगो को प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ नेता नत्थूराम साहू, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, सौरभ जैन, वीरेंद्र साहू, प्रीतेश साहू, रजत राजपूत, ठाकुर राम, लखन, भुवन, रघुवर, मनीष, अनिल, हरिराम, सुदामा, शत्रुघ्न साहू, प्रमिला बाई, पूर्णिमा साहू, सीता साहू, बिसन्ति, हेमिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।

भाजपाईयों  ने सुनी मन की बात

भाजपा खोरपा मंडल के संकरी बूथ में कार्यकर्ताओं ने मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारण का श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लगातार कृषि व्यवस्था, पर्यावरण, स्वास्थ्य चिंतन, शिक्षा, खेल, जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपने कार्यक्रम में स्थान देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की छोटी बड़ी उपलब्धियों को भी सराहना करते हुए प्रेरणादायक बताया। भारत के अलग-अलग जगहों की संस्कृति पारंपरिक त्यौहारों के साथ-साथ वहां के भौगोलिक वातावरण के ऊपर भी संवेदनशीलता देखने को मिला। कृषि कि बदलता हुआ स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात एवं वैचारिक उत्सुकता का देन है।

इस अवसर पर भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, सरपंच पुष्पा देवी साहू, कोषाध्यक्ष अनिल साहू, नामदेव साहू, मानसिंह साहू, डायमंड साहू, टेटकू राम, नेमीचंद साहू, महेश्वर साहू, टेकचंद साहू, फनीद साहू, केशर साहू, पुष्पा नामदेव, झरना साहू, सरस्वती साहू, एस कुमारी, कुसुम धीवर, पद्ममा साहू उपस्थित थे।

नवागांव (ल) में हुआ आयोजन

ग्राम नवागांव में मन की बात प्रसारण का श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री परदेशी राम साहू, गुहाराम साहू, देवकुमार साहू, हीरालाल साहू, पालेश महादेवा, डोमार साहू, गिरिवर देवांगन, अशवनी पाड़े, सुरेश साहू, जयकुमार साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

भाजपा खोरपा मंडल में सुनी मन की बात

भाजपा खोरपा मंडल के संकरी बूथ में कार्यकर्ताओं ने मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारण का श्रवण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लगातार कृषि व्यवस्था, पर्यावरण, स्वास्थ्य चिंतन, शिक्षा, खेल, जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपने कार्यक्रम में स्थान देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की छोटी बड़ी उपलब्धियों को भी सराहना करते हुए प्रेरणादायक बताया। भारत के अलग-अलग जगहों की संस्कृति पारंपरिक त्यौहारों के साथ-साथ वहां के भौगोलिक वातावरण के ऊपर भी संवेदनशीलता देखने को मिला। कृषि कि बदलता हुआ स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात एवं वैचारिक उत्सुकता का देन है। इस अवसर पर भजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू, सरपंच पुष्पा देवी साहू, कोषाध्यक्ष अनिल साहू, नामदेव साहू, मानसिंह साहू, डायमंड साहू, टेटकू राम, नेमीचंद साहू, महेश्वर साहू, टेकचंद साहू, फनीद साहू, केशर साहू, पुष्पा नामदेव, झरना साहू, सरस्वती साहू, एस कुमारी, कुसुम धीवर, पद्ममा साहू उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news