रायगढ़

तीन महीने से फरार छेडख़ानी का आरोपी गिरफ्तार
03-May-2023 8:10 PM
 तीन महीने से फरार छेडख़ानी का आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 3 मई। घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी के फरार आरोपी  को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले 3 माह से गिरफ्तारी के डर से लुक छुप रहा था।

पुलिस के मुताबिक वार्ड क्रमांक 13 निवासी प्रकाश पुष्टि (30) के विरुद्ध स्थानीय महिला द्वारा शिकायत पत्र दिया गया था। शिकायत पत्र के अनुसार 29 जनवरी के रात्रि घर आते समय रास्ते में प्रकाश पुष्टि द्वारा महिला पर बेहद अशोभनीय कमेंट कर गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर गंदी नियत से उसके शरीर को स्पर्श किया था। महिला के शिकायत आवेदन की जांच पर पीडि़ता के साथ घटना समय घटनास्थल पर मौजूद गवाहों ने भी प्रकाश पुष्टि द्वारा छेडख़ानी की पुष्टि किए। मामले में 27 फरवरी 2023 को थाना घरघोड़ा में आरोपी पर धारा 294, 506, 323, 354, 354(क) भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी को उसके मोहल्ले में देखे जाने की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह के हमराह स्टाफ द्वारा दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी के कृत्य पर जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को घरघोड़ा पुलिस द्वारा जिला जेल दाखिल किया गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news