जशपुर

सेवव्रती सम्मान समारोह, सामान भेंटकर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
06-May-2023 4:29 PM
सेवव्रती सम्मान समारोह, सामान भेंटकर कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 6 मई। पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के सर्वांगीण विकास में निरंतर सक्रिय संगठन एकल अभियान के भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के अंचल कुनकुरी का सेवव्रती कार्यकर्ता सम्मान एवं तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाग कार्यालय कुनकुरी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाग एवं अंचल की मातृशक्ति द्वारा भाग एवं अंचल के समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारत माता एवं भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में सेवव्रतियों को बैग, रेनकोट, साड़ी एवं वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

अंचल कुनकुरी के भाग कार्यालय में सेवाव्रती सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित उत्तर छत्तीसगढ़ भाग संवाद प्रभारी विष्णु नारायण जोशी, अंचल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंचल संवाद प्रभारी बिहारीनायक, सचिव अरविंद मिश्रा, शिक्षा समिती अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भाग मां अनामिका नंदे, अंचल मां गायत्री नंदे, अंचल मां सुधा होता, महिला समिती अध्यक्ष पुष्पा पारीक, सोनी सिंह, पूनम शर्मा, सुनिता पुरी, जया वर्मन, ललिता व अंचल के सभी सेवाव्रती उपस्थित रहे।

अंचल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह ने कार्यकर्ता सम्मान व तिलकोत्सव, एसएसपीएम/एसएसपी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और एसएसपीएम को दायित्व बोध कराया।

भाग मां अनामिका नंदे व भाग संवाद प्रभारी विष्णु नारायण जोशी का मार्ग दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भाग की मां अनामिका नंदे द्वारा 11 संच की एसएसपीएम के नाम की घोषणा भी की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news