जशपुर

शराब घोटाले के विरोध में भाजपा का महाधरना
12-May-2023 8:25 PM
शराब घोटाले के विरोध में भाजपा का महाधरना

 कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे, सीएम से मांगा इस्तीफा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 12 मई।
उजागर हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय महाधरना दिया। भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किये और तपती दोपहर में बरसते रहे। छत्तीसगढ़ के मेहनतकश निवासियों के हिस्से का धन घोटालों के जरिये लूटने का आरोप कांग्रेस की सरकार पर लगाया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग की। 

जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जिलास्तरीय महाधरना में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कोयला, रेत, जमीन, राशन के बाद अब 2000 करोड़ के शराब घोटाले ने कांग्रेस के राजनीति चरित्र को जगजाहिर कर दिया है। इसी तरह ही डीएमएफ घोटाले में भी बंदरबांट हुई थी और खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विधानसभा में इसका खुलासा कर चुके हैं। 

कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नैतिकता के आधार पर अविलंब इस्तीफा देना चाहिये। पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में छत्तीसगढ़ में विकास अवरूद्ध है, जनता भयभीत है, कानून व्यवस्था हाशिये पर है और भूपेश सरकार भष्ट्राचार के काले कारनामों में लिप्त है। ईडी की कार्रवाही से सामने आये 2000 करोड़ के घोटाले को लेकर भाजपा आमजनता के बीच जा रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि शराब के महाघोटाले से प्रदेश सरकार की असलियत जनता के सामने आ गयी है। सत्ता के संरक्षण के बिना सरकार की नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। 2000 करोड़ के शराब घोटाले का भंडाफोड़ होने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिये। महाधरना को जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप ने भी संबोधित किया। 

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि भाजपा के महाधरना में प्रमुख रुप से पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजशरण भगत, पूर्व विधायक रोहित साय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री भरत सिंह, मुकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ठाकुर, डीडीसी गेंदबिहारी सिंह, गोपाल राय, मुनेश्वर सिंह केसर, जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर भगत, लालदेव भगत, गोविंद भगत, संतोष सिंह, शारदा प्रधान, भुनेश्वरी बेहरा, श्रीनायक मिश्रा, कृपा शंकर भगत, नितिन राय, दीपक गुप्ता, सज्जु खान, अरविंद भगत, विनोद निकुंज, नमित सिंह, आकाश गुप्ता, दिनेश बड़ाईक, गंगा भगत, राजकुमार सिंह, अभ्युदय मिश्रा, राजा सोनी, राहुल गुप्ता, दीपू मिश्रा, नीतू गुप्ता, एंजेला खेस, मुकेश इंदवार, अनुज भगत, प्रतिमा भगत, सावित्री भगत, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news