बस्तर

रामायण मानस मंडली स्पर्धा में जगदलपुर की सुर श्रृंगार ने मारी बाजी
21-May-2023 3:16 PM
रामायण मानस मंडली स्पर्धा में जगदलपुर की सुर श्रृंगार ने मारी बाजी

जगदलपुर 20 मई। जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता में जगदलपुर की सुर श्रृंगार मानस मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बकावंड विकासखण्ड के करीतगांव की ओम शिव शक्ति मानस मंडली और तीसरे स्थान पर भानपुरी की शिव शक्ति मानस मंडली रही। प्रतियोगिता का आयोजन दलपत सागर के निकट कलागुड़ी में शुक्रवार  को देर शाम किया गया। 

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने देर रात तक चली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां कौशल्या की इस धरती में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के प्रति अगाध आस्था और स्नेह है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता के माध्यम से भगवान राम के नाम को हर घर और हर कंठ तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के विजेताओं को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही शीघ्र ही राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मानस मंडली चिन्हारी पोर्टल के माध्यम से अपनी मंडली का पंजीयन करवा सकती है। मानस मंडली के पंजीयन के साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिए प्रोत्साहन के तौर पर पांच हजार रुपए तत्काल प्रदान किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news