सूरजपुर

चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम-पारसनाथ
29-May-2023 2:52 PM
 चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम-पारसनाथ

संगठन को मजबूत बनाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 29 मई। विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत ग्राम सिरसी में मुख्य अतिथि भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह ने बूथ, सेक्टर और जोन स्तर को सशक्त बनाने और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने विधायक ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।

कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए  राजवाड़े ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी व बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।  बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब फिर से अपने बूथ को मजबूत करके ही चुनाव जीतेगी और उसका जीत का मंत्र अब एक बूथ दस यूथ होगा। आगामी चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम होगी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, जोन अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी की मंशा है कि जो बूथ का कार्यकर्ता और अध्यक्ष है,  वह प्रतिभाशाली और गुणों का खजाना होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को हमेशा  सकारात्मक सोच रखना चाहिए, जो पार्टी व स्वयं के हित में हैं। प्रदेश सरकार की प्रभावी योजनाओं को बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस दौरान संतोष सारथी, नूर आलम, बिजेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश अग्रवाल, दुर्गा सारथी, प्रदीप राजवाड़े, राहुल प्रताप सिंह, राहुल जायसवाल,कलाम अंसारी, कृष्ण मुरारी साहू, पार्थ सिंह, दीपेश नाविक, विश्वनाथ सहित समस्त सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news