बस्तर

भाजपा की जीत का लक्ष्य साध कर काम करें कार्यकर्ता - बाफना
05-Jun-2023 8:53 PM
भाजपा की जीत का लक्ष्य साध कर  काम करें कार्यकर्ता - बाफना

शहरी क्षेत्र के सभी 98 बूथों में होगा भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान
शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक संभालेंगे दायित्व

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जून।
भारतीय जनता पार्टी के आरंभ विशेष जनसंपर्क अभियान को गति देने आज भाजपा जिला कार्यालय में शहरी क्षेत्र के सभी 15 शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजकों की बैठक भाजपा नगर मण्डल ने आहुत की। जिसमें एक माह तक चलने वाले भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान में संपूर्ण सहभागिता व सक्रियता बनाये रखने कहा गया। प्रत्येक बूथ में विशेष जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो, यह दायित्व पूरा करने शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक को कहा गया है। 

केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की सूची बनाने व उनसे सतत संपर्क बनाने बैठक में जोर दिया गया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात, लाभार्थी सम्मेलन व प्रबुद्धजनों से भेंट चर्चा करने की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि भाजपा के आरंभ हो चुके विशेष जनसंपर्क अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े और इस अभियान के सभी कार्यक्रम शहर के 98 बूथों में संपन्न हो, प्राथमिकता से इसकी चिंता करें। लाभार्थियों की सूची तैयार कर उनसे संपर्क, प्रबुद्धजनों, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट और क्षेत्र में सघन जनसंपर्क गंभीरता से करने है। भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता जीत का लक्ष्य लेकर इस विशेष अभियान को पूरा करें। 

बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,मनोहर तिवारी, शैलेन्द्र भदौरिया, राकेश तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, अभय दीक्षित, योगेश शुक्ल,राजपाल कसेर, प्रकाश झा,शशिनाथ पाठक, किशोर महावर, नीलम यादव, बिजली बैद्य,राजा यादव, शिरीष मिश्रा, प्रेम यादव, योगेश मिश्रा, मनीष जैन, हरीश पारेख, भारती राव, किरण दीवान आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news