सरगुजा

पानी को लेकर नगर निगम के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन
12-Jun-2023 9:54 PM
पानी को लेकर नगर निगम के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर,12 जून।
अंबिकापुर नगर की बदहाल नल जल व्यवस्था एवं खस्ताहाल सडक़ों के विरोध में भाजपा पार्षद दल नगर निगम तथा भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया।

भाजपा जिला सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज तथा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में आज भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने सर पर घड़ा रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। 

नगर निगम पानी दो, नल जल में भ्रष्टाचार नहीं सहेंगे, कहां गया कांग्रेस का वादा 24 घंटे पानी देने का वादा इत्यादि नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोडऩे का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों की तरफ से ज्ञापन सौंपने के लिए निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाया गया, परंतु वे नदारद रहे, अंतत: विरोध में निगम कार्यालय में पानी पिलाने वाली चतुर्थ वर्ग कर्मचारी रूपनी को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों से नगर निगम में कांग्रेस की सरकार है परंतु आज तक पानी की समस्या हल नहीं हुई, कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपनी घोषणापत्र में जनता को 24 घंटे पानी देने का वादा किया था परंतु बेशर्म कांग्रेसी अपने वादे से साफ मुकर गए।

 भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि वादों में नालियां बजबजा आ रही है, वर्षों से सफाई नहीं हुई जिसके कारण शहर में मच्छरों का भारी प्रकोप है, परंतु इन भ्रष्टाचारी कांग्रेसियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

 नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है और दूसरी तरफ निगम के महापौर एवं अधिकारी एसी में बैठ कर लेन-देन का हिसाब कर रहे हैं। निगम क्षेत्र के पांच चिन्हित कांग्रेसी वार्डों में पानी बहाई जा रही है, वहीं निगम के 80 फीसदी क्षेत्र में पानी को लेकर जनता त्राहिमाम है। ऐसी निकम्मी नगर निगम की कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है।

इस अवसर पर नगर निगम पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा-ऐसा लगता है इन निगम ने कुछ कांग्रेसी वादों को दमाद बना लिया है जहां 24 घंटे पानी की सप्लाई हो रही है, जनता के साथ भेदभाव करने वाली ऐसी निगम सरकार को जाने से कोई नहीं रोक सकता। 

धरना प्रदर्शन को पार्षद रमेश जयसवाल आलोक दुबे रिंकू वर्मा हरमिंदर सिह टिन्नी तथा विश्व विजय कुमार ने भी  संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता , कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता, अरुणा सिंह, मंजूषा भगत राजकुमार बंसल विद्यानंद मिश्रा विकास पांडे, संतोष दास, रूपेश दुबे, नकुल सोनकर निलेश सिंह प्रेमानंद तिग्गा, संजय सोनी बल्लू शर्मा वीरेंद्र बघेल संजीव वर्मा शैलेश सिंह रिंकु सिंह अनिल जायसवाल सर्वेश तिवारी राम प्रवेश पांडे, शरद सिन्हा, कैश मोहम्मद, कैलाश मिश्रा, दूधनाथ गोस्वामी, नीलम राजवाड़े सरिता जयसवाल प्रियंका चौबे राम सिंह सीमा कश्यप अनुराधा गोस्वामी गायत्री बघेल अमोघ कश्यप विमल मंगलवार सोम शेखर मिश्रा गणेश्वरी चौहान सोनू मुदलियार चांदनी मल्होत्रा प्रिया सिंह संगीता सोनी, रजनी बिंद, किरण सोनी, रश्मि जयसवाल, मनोज कंसारी, अंजनी दुबे निशांत सिंह अंजलि भगत निरंजन राय गणेश कश्यप सुरजीत भामरा गांधी पासवान वीर विक्रम बाबरा रविंद्र गुप्त भारती, सुशांत घोष, कमलेश तिवारी निशांत गुप्ता, श्वेता गुप्ता, नेपाल इतवार, भूपेंद्र सिंह, राजा करवा, श्रीधर केसरी, छोटू ठाकुर,चंदन शुक्ला रवि चौहान मंटू पाठक छोटू पंडित, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news