सरगुजा

स्वस्थ तन और मन के लिए योग जरूरी- अमरजीत
21-Jun-2023 7:46 PM
स्वस्थ तन और मन के लिए योग जरूरी- अमरजीत

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने किया योग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,21 जून।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘एक विश्व-एक स्वास्थ्य’ एवं ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए जिले में योग महाभियान चलाया गया। इस थीम पर जिला स्तरीय आयोजन प्रात: 6.30 बजे से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया।

सामूहिक योगाभ्यास में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए। इस अवसर पर सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं विधायक लुण्ड्रा डॉ प्रीतम राम भी शामिल रहे।

श्री भगत ने कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए योग जरूरी है। योग के फायदे के बारे में हम सभी जानते हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही तनाव रहित जीवन का माध्यम है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आभार प्रदर्शित करते हुए योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें और स्वस्थ रहें।

इस दौरान मदरसा बोर्ड के सदस्य इरफान सिद्दीकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बोर्ड के सदस्य अभिषेक सिंह, तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता,पार्षद दीपक मिश्रा,कांग्रेसी नेता परवेज आलम गांधी, सरगुजा संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, आमजन एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग मास्टर अजय तिवारी एवं कमलेश सोनी ने  योगाभ्यास कराया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news