सरगुजा

डॉ. श्यामा के जीवन को आत्मसात करें कार्यकर्ता-रामविचार
23-Jun-2023 8:22 PM
डॉ. श्यामा के जीवन को आत्मसात करें कार्यकर्ता-रामविचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 23 जून।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज भाजपा अम्बिकापुर नगर मण्डल  ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर चौक अम्बिकापुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहा है, भाजपा के कार्यकर्ताओं को उनकी जीवन से प्रेरणा लेकर उन्हें आत्मसात करना चाहिए।

 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के कारण ही आज जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने सही मायने में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात नगर मण्डल अम्बिकापुर के शक्तिकेन्द्र भाथुपारा के बूथ क्र. 129 में घर-घर जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गयी, जिसमें मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर,ओ. बी. सी. मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश सोनी, प्रबोध मिंज, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, अरुणा सिंह, अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, मधुसूदन शुक्ला, राज कुमार बंसल, सन्तोष दास, विकास पाण्डेय, रुपेश दुबे, मनोज गुप्ता, आलोक दुबे, गोपाल सिन्हा, राज बहादुर शास्त्री, राम परवेश पाण्डेय उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news