रायपुर

प्रदेश के कई जिलों में 21 तक रेड, आरेंज और यलो एलर्ट
19-Jul-2023 2:49 PM
प्रदेश के कई जिलों में 21 तक   रेड, आरेंज और यलो एलर्ट

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जुलाई।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।  दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले लिए रेड अलर्ट वहीं बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  राजनांदगांव, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी मे भी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम दक्षिण झारखंड और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अलावा एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 4.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक है। इसके असर प्रदेश में आज कई जगहों पर पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news