खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

टिकरापारा पुल डूबा, जान जोखिम में डालकर आना-जाना करते रहे लोग
23-Jul-2023 5:23 PM
टिकरापारा पुल डूबा, जान जोखिम में डालकर  आना-जाना  करते रहे लोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
खैरागढ़, 23 जुलाई।
खैरागढ़ नगर पालिका सीमा स्थित वार्ड 19 का टिकरापारा पुल शनिवार को सुबह बारिश में डूब गया है। करीब घंटे भर पुल के उपर से पानी बहा। दोपहर तक पानी नीचे उतरा लेकिन पुल के सामानांतर पानी बहता रहा है और लोग सावधानी पूर्वक पुल पार करते दिखे। धोखे से या लापरवाही से भी किसी की गाड़ी यहां फिसली और उसे तैरना नहीं आता तो उसकी मौत की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।

ज्ञात हो कि कि यहां पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंडई के सभा में घोषणा की थी। करीब साल भर गुजर गया, पर पुल निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
पुल निर्माण बजट में तो स्वीकृत हो गया है लेकिन वित्त विभाग से अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले को क्षेत्र की विधायक यशोदा वर्मा ने जिम्मेदारी व गंभीरता पूर्वक नहीं उठाया है। 

इन्ही वजहों से नाराज गोकुल नगर वार्डवासियों ने अगले विधानसभा चुनाव में नोट में वोट देने का आह्वान किया है। ताकि राजनीतिक दलों को उनकी निष्क्रियता का अहसास करा सके। राज्य निर्माण के 22 साल गुजर जाने के बाद भी यहां पुल नहीं बनना दुभाग्यपूर्ण स्थिति को दर्शाता है। 

पुल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजू यदु ने बताया कि नगर पालिका सीमा क्षेत्र में रहने के बाद भी बारिश के दिनों में गोकुल नगर शहर मुख्यालय से कट जाता है। यह शासन प्रशासन की बड़ी विफलता को दर्शाता है। बहरहाल पुल निर्माण के लिए लगातार अभियान चलाने के बाद अब वार्डवासी भी मौन साध लिए है। 

संघर्ष समिति लगातार लोगों से संपर्क कर अगले विधानसभा में नोटा में बटन दबाने जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। इसके बाद भी शासन.प्रशासन नींद में है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news