धमतरी

एक-एक कार्यकर्ता की चिंता करनी है-साव
27-Jul-2023 4:10 PM
एक-एक कार्यकर्ता की चिंता करनी है-साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिहावा विस में कोर कमेटी की बैठक ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 जुलाई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गत दिनों सिहावा में विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी कोर समिति की बैठक लिए।
 बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि राजनीति कोई व्यापार नहीं है, राजनीति को मस्ती से हंसते हुए संगठन के लिए काम करें। जितने अच्छे मूड से काम करोगे उतनी एक-एक कार्यकर्ता और जनता के बीच जा पाओगे। पार्टी ने पद दिया है तो उसका सम्मान करें। पार्टी को बढ़ाने की जिम्मेदारी स्वयं की होनी चाहिए। चुनाव जीतने के लिए जोश और हर्ष- उल्लास के साथ बूथ में जाना होगा तभी हम बूथ जीत सकते हैं। और बूथ जीतेंगे तो विधानसभा और विधानसभा जीतेंगे तो राज्य।

एक-एक कार्यकर्ता की चिंता पदाधिकारी को करनी है। मंडल की बैठक में जितने लोग आते हैं स्वागत योग्य है किंतु जो नहीं आते उनकी चिंता पदाधिकारियों को करनी है। टीम भावना के साथ काम करना है। संगठन के पदाधिकारी होने के नाते जनता की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन तक जाना है।

बैठक में बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव, लोकसभा प्रभारी यशवंत जैन, जिला सह प्रभारी हलधर साहू, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री राजेन्द्र गोलछा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, रविशंकर दुबे के साथ चारों मंडल के प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news