गरियाबंद

पूर्व सीएम डॉ. रमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
31-Jul-2023 2:49 PM
पूर्व सीएम डॉ. रमन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पुन: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा रायपुर ग्रामीण के जि़ला मंत्री परदेसी राम साहू ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। श्री साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलने से छत्तीसगढ़ के गौरव की बात है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा की। सूची में बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के तीन लोगों को स्थान दिया गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा लता उसेंडी और सरोज पांडेय का नाम शामिल हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में कुशल प्रशासन और दूरगामी सोच से भय, भूख, आतंक से जुझ रहे छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली थी। गांव, गरीब, किसान हर वर्ग के जीवन में खुशहाली लाने शासन की योजना के माध्यम से अनेकों जनकल्याणकारी योजना और कार्य हुए। इसके साथ ही कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में उन्होंने भाजपा को मजबुती देते हुए नई शिखर तक पहुंचाया है। प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है कि आगामी समय में उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम रचेगा।

 इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दयालुराम गाडा़, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, मुकुंद मेश्राम, धीरज साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news