गरियाबंद

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन, गरियाबंद से नंदिनी होंगी शामिल
14-Aug-2023 3:03 PM
महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन, गरियाबंद से नंदिनी होंगी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 14 अगस्त।
महिला कांग्रेस गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष नंदिनी त्रिपाठी नई दिल्ली में कांग्रेस सम्मेलन में शामिल होने के लिए जायेंगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिनी त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि लोकसभा 2024 की तैयारी के लिए नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में महिला कांग्रेस का दो दिवसीय दिनांक 17 व 18 अगस्त को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

उक्त सम्मेलन में गरियाबंद जिला से महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने के गरियाबंद ब्लाक से महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिनी त्रिपाठी, छुरा ब्लाक मंजू ध्रुव, सुनीता श्रीवास, हेमलता सिन्हा फिंगेश्वर ब्लाक से शाम 7 बजे ट्रेन से रवाना होंगे। उन्होंने बताया महिला कांग्रेस द्वारा लगातार हर गांव में घर -घर पहुंचकर राज्य के भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया महिला कांग्रेस के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में महिला कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष दिल्ली पहुंचेंगे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news