गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
16-Aug-2023 2:27 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 अगस्त।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम हुए। नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक बस स्टैंड, खोलिपारा, सोमवारी बाजार, लाल चौक, कृषि उपज मंडी, पुलिस थाना, कन्या शाला, विधायक कार्यालय संगवारी, सहकारी सोसायटी सहित विभिन्न चौक-चौराहे में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा नेता किशोर देवांगन, पार्षद गण प्रसन्न शर्मा, चुम्बन कंडरा, मयाराम साहू, ओमकुमारी-संजय साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष दयालु राम गाड़ा, परदेशीराम साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, अनिल जगवानी, अशोक नागवानी, पूर्व पार्षद गण भूपेन्द्र सोनी, छन्नूलाल साहू, रूपेंद्र चंद्राकार, मनीष देवांगन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री रेशम सिंह हुंदल, मण्डल अध्यक्ष इमरान सोलंकी, धीरज साहू, नवल साहू, ईश्वरी साहू, देवेंद्र सेन, मुकुंद मेश्राम, मुस्ताक सुलड़ा, सोहेन्द्र साहू, कोमल देवार, सिल्लू देवांगन, अन्नपूर्णा देवांगन, संतोषी कंसारी, धनमती साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news