गरियाबंद

भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
17-Aug-2023 2:55 PM
भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 अगस्त। 
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नवापारा मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह ऐतिहासिक आयोजन भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल के विशेष मार्गदर्शन किया गया। तिरंगा यात्रा में लगभग 150 बाइक डीजे के साथ जोशिले राष्ट्रीय गीतों के साथ कर्मा माता मंदिर से सदर रोड, गंज रोड होते हुए पूरे नगर भ्रमण कर वापिस कर्मा माता मंदिर पहुँची। 

इस अवसर पर भाजयुमों अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने कहा कि आज आजादी का दिन एक पर्व के रूप में सभी देशवासी मनाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इस अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय गोयल ने स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश मोदी जी के नेतृत्व में नई ऊंचाई छू रहा है। उन्होंने एक शायराना अंदाज में कहा कि कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,कभी तपती धूप में जल कर देख लेना, कैसे होती हैं हिफाजत मुल्क की,कभी सरहद पर चल के देख लेना।श्री गोयल के इस जोशीले अंदाज पर सभी भाजपाई गदगद हो गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने तिरंगा यात्रा को हमेशा निभाने का क्षेत्र वासियों से आग्रह किया। 

भाजयुमो अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में रैली में सम्मिलित साथियो एवं वरिष्ठ जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष संचित तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक विजय गोयल, जिला मंत्री परदेसीराम साहू, नीति अनुसंधान प्रमुख किशोर देवांगन, दयालूराम गाड़ा, नेता प्रतिपक्ष प्रशन्न शर्मा, वरिष्ठ पार्षद बॉबी चावला, रवि साहू, भूपेंद्र सोनी, महामंत्री नवल साहू, भाजयुमो महामंत्री सिंटू-सौरभ जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रेशम सिंह हुंदल, गुलशन साहू , मुकुंद मेश्राम, किसान मोर्चा महामंत्री मनीष देवांगन, धीरज साहू, ऐश्वर्य गोयल, प्रशिक्षण प्रमुख सुमित सोनी, जिला मंत्री ईश्वरी देवांगन, आशीष गोलछा, अनस रिज़वी, भूषण सोना, हितेश मंडाई, मंत्री अनुज राजपूत, मोहन मेश्राम, मुकेश निषाद, देव टण्डन, वीरेन्द्र साहू, खुशवन्त साहू, प्रितेश साहू, पवन बडिया, कौस्तुभ शर्मा, लालू जैन, प्रेम साधवानी, संजीव टिंकू सोनी, लालू जैन, गोयल भट्ट, कैलाश तिवारी, रामखिलावन साहू, नरेंद्र साहू, चन्द्रशेखर साहू, राजेश यादव, चंदन चक्रधारी, शुभम सिन्हा,जय मोंटू साहू, प्रांजल वर्मा, सम्मान सेठी, चुम्मन साहू, पीयूष निषाद, राहुल यादव, सोमेश यादव, सुनिल सेन, पंकज देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news