गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 अगस्त। राजिम के साहू छात्रावास परिसर में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व में विशेष रूप से साहू समाज महिला प्रकोष्ठ धमतरी एवं समिति के महिला प्रकोष्ठ के महिला पदाधिकारी उपस्थित रही। राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति कार्यालय साहू छात्रावास परिसर में समिति के पदाधिकारियों व वरिष्ठ जनों के साथ सामाजिक चर्चा एवं भोजन प्रसादी के उपरांत हर्षोल्लास एवं उत्साह की वातावरण में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
इसके बाद शाम 5 बजे मंदिर परिसर में राजिम भक्तिन माता की तिल तेल से अभिषेक व महा आरती कर भगवान श्री राजिमलोचन कुलेश्वर महादेव मंदिर दर्शन किये। इस कार्यक्रम में जिला साहू धमतरी समस्त तहसील साहू संघ एवं महिला प्रकोष्ठ धमतरी के पदाधिकारी एवं साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।
रक्षाबंधन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू साहू, समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, उपाध्यक्ष तोरण साहू, केकती साहू आदि उपस्थित थे।