रायगढ़

सुनील रामदास सहित भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
29-Aug-2023 6:45 PM
सुनील रामदास सहित भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

रायगढ़, 29 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के सुनील रामदास सहित अनेक कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना और उन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मन की बात में चंद्रयान-3 की उपलब्धियों और खिलाडिय़ों की भूमिका का उल्लेख किए। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आए अनिल सिंह मेजर कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। सुनील रामदास ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में योगदान दिया।

नगर के बूथ क्रमांक 49 अर्थात् शासकीय गल्र्स कॉलेज के पास भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री द्वारा संचालित मन की बात का केन्द्र हाल ही में चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला चन्द्रयान-3 की स्मृतियों और उससे अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को मिलने वाले लाभ व भारत में होनी वाली जी-20 सम्मलेन पर आधारित रहा, साथ ही प्रधानमंत्री ने कुछ खिलाडिय़ों से उनके उपलब्धियों और चुनौतियों को भी मन की बात कार्यक्रम में रेखांकित किया।

अम्बिकापुर से रायगढ़ के चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में आए  ने भाजपा कार्यालय में आए सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्य जन व मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात सुनने के लिए यहां इतने लोग आते हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की जड़े यहां कितनी मजबूत हैं।

भाजपा कार्यालय में मन की बात सुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास, अम्बिकापुर से चुनाव पर्यवेक्षक बनकर रायगढ़ आए अनिल सिंह मेजर, देवव्रत चन्द्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा नेता मुकेश जैन, विकास केडिया, सुभाष पांडेय, ज्ञानू गौतम, भाजपा शहर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष डिग्री लाल साहू सुमीत शर्मा, हेम कांत साहू, जितेन्द्र यदू, मनीष गांधी, राजा चौबे, सत्यम यादव, राजकुमार खुंटे, ब्रजकिशोर शर्मा, श्याम चन्द पटेल, नरेश पटेल, दिनेश्वर, कमल कुमार राठिया, राकेश सारथी, त्रिलोचन सिदार, संजय अजगले, कमल शर्मा, सतनाम सिंह, अंशु टुटेजा सहित नगर के गणमान्य जन व मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news