रायगढ़

आओ आप और हम मिलकर विकसित रायगढ़ बनाएं-सुनील रामदास
31-Aug-2023 4:36 PM
आओ आप और हम मिलकर विकसित रायगढ़ बनाएं-सुनील रामदास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 31 अगस्त। रायगढ़ की माटी के लाल सुनील रामदास ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। सुनील रामदास का कहना है कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की बहुत आवश्यकता है। यहाँ बहुत से काम रुके हुए हैं। हमारा रायगढ़ शहर बहुत ही प्यारा है। यह ऐतिहासिक और रियाशत कालीन शहर है। यह राजा चक्रधर सिंह की नगरी है। यह दानवीर सेठ किरोड़ीमल की नगरी है।

रायगढ़ शहर केलो नदी के तट बसा है, जिसके चारों तरफ हरियाली, पहाड़ी और सुंदर मनोरम वातावरण है। यहाँ सभी लोग मिलजुल रहते हैं, सुंदर भाईचारा का वातावरण है। यहाँ अनेक समाजसेवी संस्थाएं चल रही हैं। सभी समाजसेवी संस्थाएँ बहुत अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में रायगढ़ में औद्योगीकरण बढ़ गया है। जनसंख्या बढ़ गई है। बढ़ते जनसंख्या दबाव के कारण ट्रैफिक भी बढ़ गया है। हरियाली को नुकसान पहुंचा है। सभी दिशाओं में बसाहट बढऩे के कारण पार्किंग की जरूरत है। सडक़ों की जरूरत है। समय के साथ यहां का विकास थम सा गया है।

नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है। उन्हें शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है, अच्छी सडक़े नहीं मिल रही हैं। पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बहुत कमी है। सभी क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है। नया रायगढ़, खुशहाल रायगढ़, स्वच्छ रायगढ़, हरित रायगढ़, विकसित रायगढ़ के लिए मेरा सपना है, अगर मुझे अवसर मिलता है तो निश्चित रूप से आप सभी के सहयोग से आपकी भावनाओं को ऊपर रखकर, शीर्ष नेतृत्व को रायगढ़ में लाकर यहाँ की जो मिल भूत आवश्यकताएँ हैं, उनको पूरा करके आप और हम मिलकर एक नया विकसित रायगढ़ बनाएँगे। इसके आप और हम मिलजुल कर कार्य करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news