रायगढ़

वेतन वृद्धि आदेश के क्रियान्वयन के लिए संघ ने संचालक कृषि को सौंपा ज्ञापन
31-Aug-2023 4:56 PM
वेतन वृद्धि आदेश के क्रियान्वयन के लिए संघ ने संचालक कृषि को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, छत्तीसगढ़ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष आर एल गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी हितैषी आदेश जारी करवाने में संगठन को वर्षों लगते हैं संचनालय, मंत्रालय, कोषालय की सहमति के बाद ही आदेश जारी हो पाते हैं। यदि जारी आदेश का क्रियान्वयन ना हो तो कर्मचारियों में आक्रोश स्वाभाविक है।

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास अधिकारियों को पदोन्नति पश्चात कोई आर्थिक लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रयास से समान वेतन बंद बैंड  वा सामान ग्रेड- पे के पद पर पदोन्नति पश्चात एक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने का आदेश 21 नवंबर 2022 को प्रसारित हुए तथा प्रदेश के समस्त संयुक्त संचालक कृषि तथा उप संचालक कृषि को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं सर्वेयर से कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति पश्चात वेतन निर्धारण वित्त निर्देश 21 - 2010 में विहित निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया गया लेकिन खेद का विषय है कि आदेश के बावजूद प्रदेश के किसी भी कृषि विकास अधिकारी को इसका लाभ नहीं मिला बल्कि कोष  लेखा एवं पेंशन कार्यालय द्वारा इस पर आपत्ति लगाई जाने की जानकारी संगठन को प्राप्त हुई।

इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के द्वारा अपर संचालक कृषि एससी पदम साहब को संचालक कृषि के नाम ज्ञापन देकर प्रदेश के समस्त उप संचालक कृषि को पुन: समय सीमा में आदेश की क्रियान्वयन की मांग की गई तथा कार्यालय कोष  लेखा एवं पेंशन  द्वारा की जा रही आपत्ति का समुचित निराकरण करने की मांग की गई।

संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ  के प्रांत अध्यक्ष आर एल गुप्ता कृषि विकास अधिकारी संघ के सचिव रमतु नेताम कोषाध्यक्ष मनोहर नेताम एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना  नेताम ने आशा व्यक्त किया है कि आदेश का क्रियान्वयन समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रदेश के सभी कृषि विकास अधिकारियों को इसका लाभ मिल सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news