धमतरी

लोकार्पण समारोह एवं रामायण महोत्सव कल, सीएम होंगे शामिल
10-Sep-2023 9:40 PM
लोकार्पण समारोह एवं रामायण महोत्सव कल, सीएम होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 10 सितंबर। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत नगरी - सिहावा में निर्माण कार्यों का लोकार्पण समारोह एवं रामायण महोत्सव का आयोजन सोमवार को दोपहर 3 बजे से होने जा रहा है। निर्माण कार्यों का लोकार्पण समारोह मुकुंदपुर (नगरी) एवं रामायण महोत्सव कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद श्रृंगी ऋषि स्कूल मैदान नगरी आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री  टी. एस. सिंहदेव एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू मंत्री, पर्यटन, गृह, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व कृषि विकास एवं किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं अमरजीत भगत मंत्री, संस्कृति खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग करेंगे।

अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री अनिला भेडिय़ा, पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे , वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व  मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम , कांकेर सांसद  मोहन मंडावी,  बस्तर सांसद  दीपक बैज, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू  शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय द्वय संसदीय सचिव, पर्यटन विभाग,राजेश्री डॉ.महंत राम सुन्दर दास माननीय अध्यक्ष गौसेवा आयोग, रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष, छ.ग. राज्य आपूर्ति निगम, अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष, छ.ग. पर्यटन बोर्ड, श्रीमती चित्ररेखा साहू उपाध्यक्ष छ.ग. पर्यटन बोर्ड, डॉ. (श्रीमती) लक्ष्मी ध्रुव उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक सिहावा,श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साह विधायक विधानसभा क्षेत्र धमतरी,अजय चन्द्राकर विधायक विधानसभा क्षेत्र कुरूद,मोहन लालवानी अध्यक्ष, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड छ.ग.,नरेश ठाकुर, निखिल द्विवेदी,अंकित बागबाहरा, श्रीमती नयना गवेल, श्रीमती नीति सिंह सदस्य छग टूरिज्म बोर्ड, श्रीमती कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, विजय देवांगन महापौर नगर पालिक निगम धमतरी, नीशू चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी,श्रीमती दिनेश्वरी नेताम  अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, मीना बंजारे सभापति, जिला पंचायत धमतरी,  आराधना शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, बिसरी बाई कुंजाम सदस्य जनपद पंचायत नगरी, राजेश कुंजाम  सरपंच, ग्राम पंचायत मुकुंदपुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news