धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 13 सितंबर। फिंगेश्वर क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप व लूटपाट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार एक युवती अपने दोस्त के साथ गरियाबंद जिले के घटारानी घूमने आई थी। तभी वहां छुईहा के रहने वाले महेंद्र सिन्हा और जोगीडिपा के रहने वाले राजू यादव पहुंचे। फिर युवती के दोस्त से मारपीट व लूटपाट की। इसके बाद युवती को डरा धमका कर जंगल अंदर ले कर गए और दोनों ने मिलकर रेप के वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
घटना के बाद पीडि़ता ने फिंगेश्वर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने चंद घंटो के अंदर ही दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों महेन्द्र सिन्हा और राजू यादव को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।