धमतरी

बारिश में भी अवैध रेत खनन जारी-अजय
14-Sep-2023 4:05 PM
बारिश में भी अवैध रेत खनन जारी-अजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 14 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा है कि जब चुनाव नजदीक आ गया तब बाईपास याद आने लगी है। पांच साल में ऐसा कौन सा उल्लेखनीय कार्य कांग्रेस ने कराया है यह बताए। कांगे्रसियों को ठीक करने के लिए हमारी जरूरत नहीं है। उन्हें ठीक करने होरा जी आ गये हैं। वे पांच साल का हिसाब लेंगे। बड़े नेता अपने पीठ में तेल लगाकर रखें।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कुरूद विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए भाजपा जनजागरण यात्रा निकाल रही है। 22 सितंबर को यह यात्रा पाटन से सिलघट पहुंचेगी। जिले के विभिन्न स्थानों से होकर नगरी पहुंचेगी। उन्होंने आगे कहा कि 58 महीने से छत्तीसगढ़ में सिर्फ लूट, माफिया, तस्करी, नशा, चोरी, बलत्कार, डकैती, टारगेट किलिंग के कार्य हुए है। कांग्रेस सरकार के पास गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। भूपेश सरकार ने ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जिसे लूटा ना हो। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चल रही चरण पादुका और साड़ी वितरण की योजनाओं को रोक दिया। तेंदूपत्ता संग्रहण के दिन भी कम कर दिए और चार साल बोनस नहीं दिया। शराब की कमीशन खोरी कर 2.161 करोड़ से अधिक तक घोटाला किया है। शिक्षा विभाग को भी इस सरकार ने नहीं छोड़ा। भर्ती और पोस्टिंग में भी वसूली की गई।

श्री चंद्राकर ने कहा कि बारिश के दिनों में रेत खदान नियमत: बंद है। लेकिन अवैध रूप से उत्खन्न जारी है। उन्होंने गोबर खरीदी, गोमूत्र खरीदी में घपलेबाजी का अरोप लगाते हुए कहा नरवा, घुरवा, गरवा, बाड़ी के लिए 1 रू. का बजट नहीं है। 10 हजार गोठान बनाने का बात कह रहें है।  किसी को भी बाड़ी, घुरवा का लाभ नहीं मिला है। कैंपा योजना केन्द्र सरकार के पैसे है जिसे खर्च कांग्रेस अपना बता रहीं है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी के लिए केन्द्र सरकार राशि देती है। फिर भी धान का उठाव सही ढंग से नहीं हो पाया और पांच सौ साठ करोड़ के धान सड़ गए। उन्होंने आगे कहा कि धमतरी जिले में कांग्रेस के बड़े नेता है जिनके नाम लेते हुए कहा कि बता दें कि उनके द्वारा कोई उल्लेखनीय कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि हवाला धमतरी से होता है। सरकार ने मंडी टैक्स बढ़ा दिया। अब टैक्स को कम करने के लिए राईस मिल वालो से वसूली की जा रही है। प्रदेश भर में सट्टा चल रहा है। यह सब सरकार के संरक्षण में है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के जिले में सबसे बड़े सट्टा का संचालन होता है।

उन्होंने कहा कि 10 साल यूपीए की सरकार में रेलवे के सर्वे का भी उद्घाटन किया गया। लेकिन कार्य नहीं हुए। हमारी सरकार ने रेलवे और बाईपास दिया। जब बन कर तैयार हो गया तब कुछ लोग चुनाव को देखकर बाईपास खोलने की मांग कर रहे हैं। बाईपास बन गया तो खुलेगा ही। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को ठीक करने के लिए होरा जी आएंगे और पांच साल का हिसाब लेंगे, वे अपना पीठ में तेल लगाकर रखें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस टिकट वितरण के कार्य में बहुत पीछे है। जबकि भाजपा की पूरी तैयारी हो चुकी है। हमारे यहां टिकट के लिए कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं होता। जबकि कांग्रेस में हर दो घर छोडक़र टिकट मांगने वाले है। प्रेस कांफें्रस में विधायक रंजना साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शशिपवार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू रोहरा, जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, चेतन हिन्दूजा आदि मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news