धमतरी

विधायक के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब
14-Sep-2023 4:19 PM
विधायक के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 14 सितंबर। विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना डीपेंद्र साहू का जन्म दिवस क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हरदिहा साहू समाज भवन में मनाया गया।

शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ साथ, विभिन्न समाजिक संगठन व विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों से ग्रामवासी अपने क्षेत्र के विधायक का पुष्प कुछ भेंट करते हुए सम्मान करने पहुंचे, जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम साहू कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा कार्यालय मंत्री राजेश गोलछा नवीन सांखला नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नरेंद्र रोहरा पार्षद सरिता असाई,प्राची सोनी ,सुशीला तिवारी, ईश्वर सोनकर ,विशाल निषाद, समस्त पार्षदगण, भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा  वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख पारख वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल बरडिया, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हिरा महावर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कुंजीलाल देवांगन कालिदास सिन्हा, सनत शर्मा श्री दयाराम साहू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर, जय हिंदूजा, चंद्रकला पटेल मंडल अध्यक्ष विजय साहू, सार्वा मितानिन संघ, सचिव संघ औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेश साहू समिति सदस्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण श्याम भजन मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण अग्रवाल समाज के समाज पदाधिकारी सिंधी समाज के सदस्य पदाधिकारी हरदिया साहू समाज के समाज पदाधिकारी विश्वकर्मा समाज के समाजिक पदाधिकारी सोनकर समाज के समाज पदाधिकारी सहित 50 से अधिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी गण विभिन्न समाजों के प्रमुख शहरी एवं ग्रामीण अंचल के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news